महिला आईपीएल मैच की टीम घोषित,22 मई को होगा मुकाबला | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

महिला आईपीएल मैच की टीम घोषित,22 मई को होगा मुकाबला

नई दिल्ली। इन दिनों देश में आईपीएल की धूम मची है। आईपीएल के खेल ने क्रिकेट में एक बड़ा परिवर्तन कर दिया है। इस रोमांचक खेल ने क्रिकेट की पहुंच को और अधिक व्यापक कर दिया है। इसी तरह महिला क्रिकेट को भी और अधिक रोचक बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 11 के प्लेऑफ मैच से पहले ही महिलाओं को भी आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट खेलने का मौका देगा। गौरतलब हो की ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान पर 22 मई को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने अपनी टीमों की घोषणा भी कर दी है। बता दें की इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना कप्तानी करेंगी।

महिला आईपीएल की लोकप्रियता को जांचने के लिए बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है। यह मुकाबला दो टीमों ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवास के बीच 22 मई को खेला जाएगा। ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना के पास होगी वहीं सुपरनोवास की जिम्मेदारी हरमनप्रीत संभालेंगी। दोनों टीमों में 13-13 खिलाड़ी शामिल किया गया है वहीं इन 26 खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया,इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 10 खिलाड़ी भी शामिल होंगे। गौरतलब हो की ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लानिंग ने भी इस मैच में चोट के बाद वापसी की है और वो सुपरनोवास की टीम में शामिल हैं।

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स की टीमः एलिसा हिली (wk), स्मृति मंधाना (c), सूजी बेट्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमिमा रोड्रिगेज, डेनियल हेजेल, शिखा पांडे, ली ताहुहु, झूलन गोस्वामी, एकता बिस्ट, पूनम यादव, दयालन हेमालता।

आईपीएल सुपरनोवास की टीमः डेनियल वेट, मिताली राज, मेग लेनिंग, हरमनप्रीत कौर (c), सोफी डेविन, एलिस पेरी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेश्राम, पूजा वस्त्रकार, मेगल स्कट, राजेश्वरी गायवाड़, अंजू पाटील, तानिया भाटिया (wk)।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad