ये शख्स बचा चुका है 24 लाख बच्चों की जान, 1200 बार किया रक्तदान… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

ये शख्स बचा चुका है 24 लाख बच्चों की जान, 1200 बार किया रक्तदान…

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में एक बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग ने अपने जीवन में कुल 1200 बार रक्तदान किया है। इस बुजुर्ग ने रक्तदान करके अपने जीवन में करीब 24 लाख बच्चों की जान बचाई है। सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन यह सच है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इस 81 वर्षीय बुजुर्ग का नाम जेम्स हैरिसन है। दरअसल जेम्स हैरिसन के खून में एक खास तरह की यूनीक एंटीबॉडी मौजूद है, जिसे एंटी-डी के नाम से जाना जाता है।यह अक्सर लोगों के रक्त में नहीं पाई जाती। यह एंटीबॉडी गर्भ में पल रहे तमाम बच्चों को ब्रेन डैमेज या अन्य किसी घातक बीमारी (एचडीएफएन) से लड़ने की ताकत देती है।

आपको बता दें कि जेम्स अब तक 1200 बार रक्तदान कर चुके है। लेकिन अब डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दे डाली है। हालांकि हैरिसन को इस बात का दुख है कि अब वो अपना खून दान नहीं कर सकते। सूत्रों के अनुसार, साल 1964 से लेकर अब तक हैरिसन की वजह से गर्भ में पल रहे करीब 24 लाख बच्चों की जान बचाई जा सकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad