US मीडिया पर भड़के भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सरना, कहा-छवि बिगाड़ना बंद करें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

US मीडिया पर भड़के भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सरना, कहा-छवि बिगाड़ना बंद करें

वॉशिंगटन। अमेरिका में भारत राजदूत नवतेज सिंह सरना ने अमेरिकी मीडिया की आलोचना की है। अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सिंह सरना ने भारत की नकारात्मक छवि पेश करने के लिए यूएस मीडिया को जबरदस्त तरीके से लताड़ा है। सरना ने आरोप लगाया कि भारत में मौजूद विदेशी पत्रकारों में कुछ चुनिंदा खबरों को दिखाने और विकास से जुड़ी खबरों को नजरंदाज करने का चलन इन दिनों बढ़ गया है। अमेरिका के एक शीर्ष थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रेटिजिक ऐंड इंटरनैशनल स्टडीज में अपने संबोधन के दौरान सरना ने यह बात कही।

कार्यक्रम में सरना से अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया में भारत की छवि के बारे में पूछा गया था। इसपर सरना बोले, यह मुद्दा चिंता का नहीं बल्कि तरस खाने का है। भारत आगे बढ़ चुका है लेकिन आप नहीं। सरना ने कहा कि अमेरिकी मीडिया चुनिंदा खबरों को दिखाता है जबकि विकास से जुड़ी खबरों को नजरंदाज कर देता है। भारतीय राजनयिक ने कहा कि भारत की नकारात्मक छवि पेश कर अमेरिकी मीडिया अपने लोगों से अन्याय कर रहा है।

इससे पहले सरना भारतीय दूतावास में चार साल तक प्रवक्ता थे। उस कार्यकाल पर जब सवाल पूछा गया तो सरना बोले, मैंने तब भी अमेरिका को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन विफल रहा। सरना बोले कि भारत की छवि को ठीक से दिखाना अमेरिका के लिए भी जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad