शेयर में तेजी, सेंसेक्स ने 289 अंक ऊपर… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

शेयर में तेजी, सेंसेक्स ने 289 अंक ऊपर…


मुंबई। आज दिन में 35596 तक सेंसेक्स गया जबकि 10812 तक गया था सेंसेक्स 35262 तक नीचे गया था जबकि निफ्टी 10724 तक नीचे गया था।देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन काफी उछाल के साथ बंद हुए सेंसेक्स 289 अंक ऊपर 35,535 बंद हुआ और निफ्टी 89 अंक ऊपर 10806 पर बंद हुआ।

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच मैक्रो इकोनॉमिक्स डेटा जारी होने से पहले सेंसेक्स में लगातार पांचवें दिन तेजी रही बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 134 अंक उछला था।

ब्रोकरों ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति संबंधी आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों की निरंतर लिवाली ने तेजी का समर्थन किया था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 133.60 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 35,379.87 अंक पर पहुंच गया था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 45.95 अंक यानी 0.42 प्रतिशत चढ़कर 10,762.50 अंक पर पहुंच गया था।

गुरुवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 900.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशकों ने 364.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। जापान का निक्केई सूचकांक 0.90 प्रतिशत जबकि हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.25 प्रतिशत चढ़ा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad