अमेरिका को पाक का जवाब, राजनयिकों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

अमेरिका को पाक का जवाब, राजनयिकों की आवाजाही पर लगाया प्रतिबंध…

नई दिल्ली। पाकिस्‍तान ने अमेरिकी राजनयिकों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। पाकिस्तान ने अमेरिका के राजनयिकों की मुल्क में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले अमेरिका ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह के कदम उठाए थे।  माना जा रहा है कि पाकिस्तान के इस प्रतिक्रियावादी कदम से दोनों देशों के संबंध और तनावपूर्ण हो सकते हैं।
बता दें, पिछले महीने अमेरिका ने पाकिस्तानी राजनयिकों पर वाशिंगटन स्थित दूतावास या अन्य शहरों के वाणिज्य दूतावासों के 40 किलोमीटर के दायरे से अधिक यात्रा पर प्रतिबंध लगाया था. पाकिस्‍तान ने इसके बाद ये फैसला लिया है।
पाकिस्तान ने अपने एयरपोर्टों पर अमेरिकी राजनयिकों के फास्ट ट्रैक्ट लगेज क्लियरेंस, एक से अधिक पासपोर्ट रखने की सुविधा ख़त्म कर दी है और वीज़ा तारीख पर सख़्त अमल करने का फ़ैसला लिया है। अब पाक में अमेरिकी डिप्लोमैट अपनी कारों पर टिंटेड ग्लास भी नहीं लगा सकेंगे।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने गुरूवार को पुष्टि की कि दोनों देश एक दूसरे के राजनयिकों की आवाजाही पर रोक लगाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध 11 मई से लागू होंगे और यह परस्पर आधार पर होंगे। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। अमेरिकी फैसले के अनुसार वाशिंगटन स्थित दूतावास और न्यूयार्क, लॉस एंजिलिस, टेक्सास तथा शिकागो के वाणिज्य दूतावासों में नियुक्त पाकिस्तानी राजनयिकों की आवाजाही शहर के 40 किलोमीटर तक सीमित होगी। निर्धारित सीमा से बाहर जाने के लिए उन्हें औपचारिक रूप से अनुमति लेनी होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad