बेटे की शादी के लिए लालू को मिली 3 दिन की पैरोल, जानें पूरा मामला… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

बेटे की शादी के लिए लालू को मिली 3 दिन की पैरोल, जानें पूरा मामला…


पटना। लालू यादव को पैरोल तो मिली है लेकिन उनके सामने एक शर्त भी रखी गई है लालू यादव जब तक बाहर रहेंगे तबतक वे मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे इस दौरान लालू के साथ सुरक्षा जवान भी होंगे आपको बता दें कि लालू यादव अपने बेटे तेजप्रताप की सगाई में शामिल नहीं हो सके थे। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी के लिए 3 दिन की पैरोल मिल गई है तेजप्रताप की शादी 12 मई को होगी लालू को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिली है।

आपको बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप और ऐश्वर्या की पटना के एक होटल में सगाई हुई थी दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं लगातार मेहमानों को शादी का कार्ड दिया जा रहा है बुधवार को ही दोनों के संगीत की रस्म निभाई गई।

शादी के कार्ड पर विवाह समारोह का पूरा ब्योरा दिया गया है कार्ड में लिखा है कि 11 मई दिन शुक्रवार को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा और उसके बाद 12 मई को शादी होनी है राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड से बारात 12 मई को शाम 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और शुभ विवाह रात्रि बेला में होगा।

आपको बता दें कि चारा घोटाले के कई मामलों में लालू यादव कुल 27 साल की सज़ा काट रहे हैं यही कारण था कि वह तेजप्रताप की सगाई में भी शामिल नहीं हो पाए थे लालू यादव की तबीयत बीते दिनों ठीक नहीं थी काफी दिनों तक लालू यादव नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद उन्हें वापस रांची के रिम्ज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लालू यादव को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है उनका ब्लड प्रेशर और क्रिएटिनिन अब नॉर्मल हैं और पैरों की सूजन में भी कमी आई है लालू प्रसाद को डिस्चार्ज करने पर अंतिम फैसला जल्द ही उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम ले सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad