कहते हैं जहां चाह, वहां राह एक कुली ने फ्री वाई-फाई से पास कर लिया सिविल सर्विस एग्जाम… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

कहते हैं जहां चाह, वहां राह एक कुली ने फ्री वाई-फाई से पास कर लिया सिविल सर्विस एग्जाम…


तिरुवनंतपुरम। सबसे बड़ी बात है कि श्रीकांत हमेशा किताबों में डूबे नहीं रहे। वह दिनभर अपना काम करते और उनका स्मार्टफोन चालू रहता और ईयरफोन उनके कानों में। इसके सहारे वह अपनी तैयारी कर रहे थे। अगर श्रीनाथ पर्सनल इंटरव्यू में पास हो जाते हैं तो वह भूमि राजस्व विभाग के तहत विलेज फील्ड अस्टिटेंट की पोजिशन के लिए सिलेक्ट होंगे। कहते हैं जहां चाह, वहां राह। जी हां, इन दिनों केरल में एर्नाकुलम स्टेशन पर कुली का काम करने वाले शख्स की कहानी मशहूर हो रही है। कुली का नाम है श्रीनाथ के। उन्होंने रेलवे स्टेशन के फ्री वाई-फाई सर्विस का इस्तेमाल करके पढ़ाई की और फिर केरल पब्लिक सर्विस कमिशन की रिटिन एग्जाम पास कर लिया। सिर्फ और सिर्फ मेहनत…

श्रीनाथ बीते पांच सालों से कुली का काम कर रहे हैं। केरल सिविल परीक्षा में बैठने का ये उनका तीसरा मौका है। पहली बार है कि उन्होंने रेलवे के फ्री वाई-फाई के इस्तेमाल करके परीक्षा की तैयारी की है।
तैयारी उनकी काम के दौरान भी चलती रहती थी। क्योंकि वह कुली की तरह बोझ उठाकर स्मार्टफोन और ईयरफोन से लेक्चर सुनते थे। वह उसे पूरे टाइम दोहराते रहते थे और रात में रिवाइज करते थे।
इसी फ्री वाइफाइ की मदद से श्रीनाथ ने अपना ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भी भरा था। फिलहाल वह और प्रशासनिक एग्जाम देने के बारे में सोच रहे हैं।

श्रीनाथ ने दिखा दिया है कि सरकार की डिजिटल इंडिया अभियान की पहल का कैसे पॉजिटिव फायदा उठाया जा सकता है।
एर्नाकुलम स्टेशन पर 2016 में मुफ्त वाई-फाई की सेवा शुरु की गई थी। रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के खुदरा ब्रांडबैंड वितरण मॉडल रेलवायर के तहत यात्रियों को स्टेशन पर मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad