एडीएम ने किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने का दिए निर्देश
हापुड़। भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी आपबीती अपर जिलाधिकारी को सुनाते हुए बताया कि दो गन्ना मिलों ने किसानों का करीब 235 करोड रुपए का भुगतान नहीं किया है। भुगतान ना होने से किसानों के सामने रोजमर्रा की चीजों का संकट सामने आ गया है। किसानों ने बताया कि एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के आंसू पहुंचने का का कार्य करती है।वहीं दूसरी तरफ किसान अपने पैसे होने के बाद भी मिल मालिकों के चक्कर काट काट कर परेशान है जिससे उसके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है कुछ किसानों ने तो वीर द्वारा पैसा ना दिए जाने को लेकर अपने बच्चों की व्यवस्था आदि भी विवाह शादी न करने का निर्णय लिया है।
किसानों के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने तुरंत आनन-फानन में एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनीता कश्यप सिभावली शुगर मिल के जीएम करन सिंह ब ब्रजनाथपुर शुगर मिल के जीएम परमिंदर सिंह को निर्देश देते हुए कहां की किसानों का 433 करोड़ रुपए का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए तथा इस मामले में किसी तरह की लापरवाही न कि जाए यदि किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो उसकी खैर नहीं।उस मीटिंग के बाद अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने किसानों के साथ वार्ता की और उन्हें जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी ब डीसी को निर्देश देते हुए कहा कि जिन दो शुगर मिल की चीनी को किसान का पेमेंट ना देने की वजह से सीज किया गया था।उस चीनी को विक्रय कर उसका पिच्यासी प्रितिसत पैसा किसानों का भुगतान के रूप में किया जाए तथा 15% उसे सिंभावली शुगर मिल के अधिकारियों को दिया जाए। इस मौके पर सुशील कुमार राजीव कुमार लोकेंद्र सिंह सत्येंद्र सिंह ब्रजपाल सिंह पवन वीर राजकुमार गोविंद सिंह विक्की दीपक बाबू मोहन सिंह मुल्के आदि किसान नेता मौजूद थे


No comments:
Post a Comment