कर्नाटक: 6-2 से एग्जिट पोल की बाजी मार ले गई बीजेपी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

कर्नाटक: 6-2 से एग्जिट पोल की बाजी मार ले गई बीजेपी…

224 सीटों की विधानसभा में 222 सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले गए बेंगलुरु की राज राजेश्वरी नगर में 28 मई को वोट डाले जाएंगे इसके साथ ही जयनगर सीट के लिए भी बीजेपी उम्मीदवार की मौत के चलते टाल दिया गया है। कर्नाटक में शनिवार को मतदान खत्म हो गया और इसी के साथ एग्जिट पोल्स का प्रसारण शुरू हुआ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।

शनिवार शाम को प्रसारित आठ एग्जिट पोल में से 6 पोल ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर दिखाया है जबकि सात पोल्स ने त्रिशंकु विधानसभा के आंकड़े दिखाए हैं जिसमें किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है इन पोल्स की माने तो कर्नाटक में देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस किंगमेकर बन सकती है एग्जिट पोल में जेडीएस को 20 से 40 सीटें मिलती दिख रही है।

बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया है इनके अलावा क्षेत्रीय चैनल दिग्विजय-विजयवाणी ने भी अपने सर्वे में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया।

एग्जिट पोल नतीजों पर सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस की जीत निश्चित है उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मोदी और सिद्धारमैया के बीच नहीं थी बल्कि यह लड़ाई सिद्धारमैया और बीएस येदियुरप्पा के बीच है कांग्रेस की जीत का सारा श्रेय पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है।

सिद्धारमैया ने कहा कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस के बीच गुप्त समझौता था और दोनों मिलकर रणनीतिक तौर पर चुनाव लड़ रहे थे लेकिन कांग्रेस की जीत निश्चित है उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेडीएस के बीच समझौता था और कई इलाकों में बीजेपी ने जानबूझकर कमजोर उम्मीदवार खड़े किए जाकि जेडीएस की जीत सुनिश्चित हो जाए।

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्नाटक में 122 सीटें जीती थी जबकि बीजेपी और जेडीएस को क्रमशः 40-40 सीटें मिली थी जबकि येदियुरप्पा की कर्नाटक जन पक्ष पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी और बी श्रीरामुलु की बीएसआरसी 4 सीटें हासिल करने में सफल रही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad