9 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 May 2018

9 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशि- ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें । जीवनसाथी द्वारा परिवार और मित्रों  से किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

वृष राशि- रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें।

मिथुन राशि- आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। इस वक़्त यह समझना बहुत ज़रूरी है कि मानसिक दुश्मन आपके शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता को बहुत कम कर देते हैं। काम का तनाव आपके दिमाग़ पर छा सकता है जिसकी वजह से परिवार और मित्रों के लिए वक़्त नहीं निकाल सकेंगे।

कर्क राशि- भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज़ हो सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

सिंह राशि- आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें।  यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है – रोमानी व प्यार से भरा जहाँ सिर्फ़ आप और आपका जीवनसाथी साथ हों।

कन्या राशि- निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ़्तर में ज़्यादा वक़्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे।

तुला राशि- आज के दिन ऐसी चीज़ों पर काम करने की ज़रूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी और ताज़ा आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की ज़रूरतों के मुताबिक़ ख़ुद को ढालें।

वृश्चिक राशि- अपनी सेहत का ख़याल रखें। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। दोस्तों के साथ कुछ करते वक़्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी ज़रूरतों को ज़्यादा गंभीरता से न लें। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

धनु राशि- उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा।आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।

मकर राशि- आपका प्रिय आपके लिए ख़ुशी के पलों को लाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें।

कुम्भ राशि- दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। अ

मीन राशि- ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। अपनी ख़ासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad