
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इंग्लैंड और ऑयरलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया। आईपीएल में विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर चल रहे सिद्धार्थ कौल को पहली बार वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया। उधर, श्रीलंका में हुई निदाहास ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले वॉशिंगटन सुंदर को भी पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। अफगानिस्तान अपना पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 14 जून को खेलेगा। इसके लिए भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी अंजिक्य रहाणे को सौंपी गई है। भारतीय टेस्ट टीम में शार्दुल ठाकुर को पहली बार जगह मिली है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment