गोंडा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावियों व गुरूजनों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिला ंपचायत सभागार में जिलाधिकारी जेबी सिंह ने मेधावियों के साथ-साथ उनके विद्यालयों के गुरूजनो तथा स्वच्छता की ग्रामीण ब्राण्ड एम्बेसडर जूली पाण्डेय व नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेसडर सेन्ट जेवियर्स स्कूल के बच्चो व गुरूजनों को जिलाधिकारी ने सममानित किया।सम्मान समारोह का शुभारम्भ जिलाधिकारी जेबी सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं के साथ दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद मेधावियों को सम्मािनत करने के उपरानत जिलाधिकारी ने अपने समबोधन में कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आतम विश्वास न खोएं, नकारात्मकता से बचें तथा जीवन में सफलता के लिए तीन चीजें जुनून, हौसला व परिश्रम अपने पास रखें तो निश्चित ही सफलता कदम चूमेगी। परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर नाम रोशन करने वाले मेधावियों का आहवान करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वे सब आल राउण्डर बनें। उन्होने तमाम कामयाब शख्सियतों के उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्होने भी सफलता की बुलन्दियां प्राप्त की हैं उन सभी ने मेहनत के बूते पर ही मुकाम बनाया। इसलिए वे सब आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखें।
मेधावियों का सम्मान करने के अलावा कार्यक्रम में जिले की ग्रामीण स्वच्छता की ब्राण्ड एम्बेसडर व रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार विजेता रूद्रगढ़ नौहसी की जूली पाण्डे का भी जिलाधिकारी ने मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मािनत किया। नगरीय क्षेत्र में स्वच्छ की अलख जगाने के लिए शानदार अभियान चलाने के लिए सेनअ जेवियर्स रूकूल के बच्चों व प्रबन्धन को भी जिलाधिकारी ने मेडल व प्रशसित पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेधावियों के अनुभव व कामयाबी के बारे में पूछा तो बच्चों ने अपने अनुभव शेयर किए। विद्यालयों के अध्यापकों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, डीआईओएस सत्य प्रकाश त्रिपाठी, बीएसए संतोष कुमार देव पाण्डेय, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपश्रमायुक्त शमीम अख्तर अंसारी, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी वर्मा, डीसी एनआरएलएम हरश्चिन्द्र प्रजापति, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण व अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रतम का संचालन इरफान मोईन ने किया।

No comments:
Post a Comment