विधायक ने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

विधायक ने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा

 गोंडा। ग्राम स्वरोजगार अभियान अंतर्गत विकास योजनाओं एवं खाद्य एवं पूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक विकास खण्ड बेलसर के सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा करते हुए वास्तविक प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा की। श्री पाण्डेय ने आम जनमानस का आह्वाहन करते हुए कहा कि यदि आप आवाज उठाओगे तो भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगेगी हमारे अकेले चिल्लाने से नही रुकने वाला भ्रष्टाचार। बैठक के दौरान विकास खण्ड कार्यालय के तरफ से दी गयी प्रगति पर किसी अधिकारी के हस्ताक्षर न होने व खण्ड विकास अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर विधायक श्री पांडेय ने जमकर फटकार लगायी। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की सार्वजनिक वितरण की समीक्षा में कोटेदारो व जनसामान्य व्यक्तियों ने खाद्यान उठान, सत्यापन एवम वितरण के हर स्तर पर तथा राशन कार्ड व आधार कार्ड फीडिंग में हो रही घूसखोरी को जोरशोर से उठाया गया।

जिसपर विधायक के निर्देश पर तहसीलदार श्यामकुमार ने जांच कर कार्यवाही की बात कही ।ग्राम सभा सेमरीकला के प्रधान यशवंत सिंह ने पंचायत भवन निर्माण के लिए तहसील प्रशासन द्वारा जमीन का आवंटन न किये जाने की शिकायत की। जिसपर तहसीलदार ने जल्द ही भूमि के चयन कर आवंटित करने की बात कही। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने खाद्यान वितरण की शिकायतों के मद में कहा कि भले ही एक अपात्र जिसका नाम किसी कारण वस सूची में शामिल हो गए है उनको हटाना पड़े लेकिन कोई पात्र गरीब व्यक्ति छूटने न पाए। नही तो संबंधित अधिकारी व लिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही होगी।इस दौरान जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बन रहे शौचालयों के मद में तथा ग्राम सभाओं में स्वच्छता सभाओं के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बेलसर मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चित्तू ने की। इस दौरान भाजपा के त्रियुगी नारायण शुक्ल, राघवराम तिवारी, अरविंद मिश्र, केपी सिंह, अजय सिंह पिंटू, विनोद पांडेय, संदीप मिश्र, संग्राम सिंह राणा सहित समस्त कोटेदार, प्रधान व विकास खण्ड के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad