हापुड़। सदर विधायक विजय पाल आढ़ती के निवास पर एक आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया इस अवसर पर डॉक्टर लता मलिक ने सैकड़ों मरीजों का चेकअप किया व उनको दवा वितरित की। डॉ लता मलीक ने कहा कि आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। जिसके माध्यम से विभिन्न रोगों का सफल इलाज किया जा सकता है। इस अवसर पर विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
यह उसी का एक स्वरूप है आयुर्वेद चिकित्सक विभिन्न स्थानों पर जाकर कैंप का आयोजन कर रहे हैं। आयुर्वेद का प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। गर्मी के इस मौसम में मौसमी फलों का वह पानी का सेवन करना चाहिए ताकि सेहत पर इनका अनुकूल प्रभाव पड़ सकें। इस अवसर पर देवीदयाल, अजय भास्कर, देविन्द्र प्रजापती, रामपाल, ओमप्रकाश, दीपिका,आदि का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment