गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र के 10 वर्षीय दलित बच्ची से गांव के ही एक अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित महिला की 10 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास उपला पाथ रही थी। इसी बीच गांव का मुन्नू राम (55) बच्ची को टमाटर देने के बहाने अपने घर में बुलाया। बच्ची जैसे ही घर में दाखिल हुई तो मुन्नू राम ने छेड़खानी शुरू कर दी। मना करने के बाद भी दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से पीड़िता घर आई और अपनी मां से आपबीती सुनाई। मंगलवार को पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


No comments:
Post a Comment