अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन के दौरान बसों में आगजनी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन के दौरान बसों में आगजनी


इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या के विरोध में आक्रोशित वकीलों ने सड़क जाम कर कानून-व्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ता साथी के हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिला में एक बड़ी घटना उस वक्त घटित हो गई जब डीजीपी ओपी सिंह पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने कचेहरी जा रहे एक अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

गोली लगने से अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा और डर के मारे लोग भाग खड़े हुए। मौके का फायदा उठाकर बदमाश भाग गए। वारदात की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और वकील राजेंद्र श्रीवास्तव का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर निगरानी बनाये हुए हैं। घटना से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad