रविनेश गुप्ता
Exif_JPEG_420
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। पच्चीस जनवरी को अचानक लापता हुए स्वामी रामाधार उमा विद्यालय ढाई के प्रधानाचार्य प्रभाकर मिश्र का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। लापता प्रधानाचार्य की पत्नी ने ३१ जनवरी को उनकी गुमशुदी दर्ज करवायी थी।श्रीजानकी महाराज इंटर कालेज मिर्जापुर के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय रामभजन मिश्र का ३५ बर्षीय पुत्र प्रभाकर मिश्र ढाईगांव मे स्वामी रामाधार उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मे प्रधानाचार्य था। इनका परिवार काफी समय से कानपुर नगर के थाना बर्रा अन्र्तगत मोहल्ला १२ संघर्ष नगर कर्रही मे रह रहा है। वे मिर्जापुर मे ढाईघाट रोड पर डीपी सिंह के मकान मे रहते थे। उनकी पत्नी शिल्पी मिश्र उर्फ माया भी कभी कभी यहां आ जाती थीं। लापता प्रधानाचार्य प्रभाकर की पत्नी शिल्पी मिश्रा ने ३१ जनवरी को अपने पति के अचानक गायब हो जाने की सूचना थाने मे दर्ज करवायी थी। जिसमे प्रभाकर को २५ जनवरी से गायब बताया था। तीन माह से भी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जबकि लापता प्रभाकर के भाई अजीत मिश्र ने कईबार थाने आकर एक युवक पर भाई को गायब करने का संदेह भी व्यक्त किया। बताया जाता है कि गुमशुदा के भाई अजीत की सूचना पर पुलिस ने बताये गये युवक को हिरासत मे भी लिया था। किंतु लापता प्रभाकर की पत्नी ने संदिग्ध युवक को बेगुनाह बता दिया था। जिससे पुलिस भी इस पेचीदा मामले मे परेशान है।
इस सम्बंध मे थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिवेदी का कहना है कि प्रभाकर गुमशुदी मामले मे कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जिन पर काम चल रहा है। शीघ्र ही प्रभाकर की गुमशुदी पर पड़ा रहस्य का पर्दा हट जायेगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

No comments:
Post a Comment