—
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। गंगा के किनारे बसे अति पिछड़े ग्राम इस्लामनगर(पंखिया नगला) मे चल रहे मदरसा अरबिया हबीबुल दानिशुल उलूम के चार छात्रों ने हाफिज ए कुरान मुकम्मल किया है। हाफिज की सनद प्राप्त चारों छात्रों को तहसीलदार इरफान उल्ला खां सहित कई उलेमाओं ने सम्मानित किया। कटरी इलाके मे कौम एवं इस्लामिक शिक्षा की तरक्की के लिए ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के प्रधान फारूक अली द्वारा संचालित मदरसा अरबिया हबीबुल दानिशुल उलूम इस्लामनगर(पंखिया नगला) के छात्र सुहेब,समीउल्ला,मो०नईम व सहरोज ने कारी अरशद व हाफिज आफाक अली की शागिर्दी मे हाफिज ए कुरान मुकम्मल की।तहसीलदार जलालाबाद इरफान उल्ला खां,उलेमा अनीशुल रहमान शाहजहांपुरी,कलकत्ता से आये कारी अमानुल मुस्तफा व मौलाना मखदूम अशरफ बनारसी ने कामयाब छात्रों को सनद देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गांधी फैज ए आम कालेज शाहजहांपुर के प्रो० रियाज मोहम्मद,आलमशेर,प्यारेमियां,तसब्बर अली,अखलाख खां,जमील सिद्दीकी,हनीफ अली,जिपंस तसब्बर अली,शमशाद हसैन व रिजवान अली आदि बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे है।
Post Top Ad
Tuesday, 8 May 2018
कटरी क्षेत्र में मदरसे के चार छात्र बने हाफिज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment