Published at :16th May, 2018, 8:36 PM
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। मामूली कहा सुनी मे पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी दिये जाने की रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी बजुर्ग अमीर सिंह ने दर्ज करवायी रिपोर्ट मे कहा है कि पड़ोसी आमेन्द्र,अन्नू,सुधीर व अजीत उसे बेबजह परेशान करते हैं। विरोध करने पर उक्त युवकों ने उसे बुढापे मे गंदी गंदी गालियां दी और हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment