विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

शाहजहांपुर। सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शाहजहांपुर नगर निगम कार्यालय में बुद्धवार को धरना प्रदर्शन कर महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्रा द्वारा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि सातवां वेतनमान लगाकर शीघ्र सफाई कर्मचारियों का भुगतान किया जाए। सफाई कर्मचारियों को सर्दी व गर्मी हेतु वर्दी दी जाये। मृतक आश्रितों की पेंशन स्वीकृति में बाबू जानबूझकर विलंब करते हैं। पेंशन का शीघ्र भुगतान कराया जाय। जो सफाई कर्मचारी ठेके पर लगे हैं उनका ईपीएफ का स्थान नगर निगम द्वारा नहीं किया जा रहा है और ना ही सुरक्षा उपकरण दिए गए है। सफाई कर्मचारियों का सामूहिक बीमा राशि दस हजार से बढ़ाकर एक लाख की जाये। संविदा सफाई कर्मचारियों की सेवाकाल में मृत्यु होने पर रिक्त पदों पर मृतक आश्रित नियुक्त किया जाये। नगर सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्रा एडवोकेट के साथ दौलतराम एडवोकेट, रमेशचंद्र सेठ, महादलित परिसंघ के जिलाध्यक्ष अमित बाल्मीकि, मनोज गंगा, अमित, गोपी, अजय प्रधान, अवनीश, लालू, सुनील, मुकेश, रवि, अमरदीप, हरिओम, सुशील, मुकेश, श्याम कुमार, रजनीश, विनोद, सुरजीत, रोहित, राहुल, भैयालाल आदि कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad