
शाहजहाँपुर(कटरा)। उर्स शरीफ के मौके पर आयोजित मेले में घूमने आए ग्यारह बच्चे झूला झूलते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दस बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे हुए बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद झूला स्वामी सामान बटोरकर मौके से फरार हो गया।
थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव फीलनगर में आलम पीर की दरगाह पर उनका उर्स चल रहा था। मंगलवार को यहां मेला लगाया गया था। मेले में आज तमाम लोग घूमने आए थे। इसी दौरान एक बड़े झूले पर कुछ बच्छे झूल रहे थे। झूले के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन भी गुजरी थी। इसी दौरान झूला बिजली लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसमें करेंट फैल गया। झूले पर सवार बच्चे चीखने पुकारने लगे। मेले में अचानक अफरा तफरी मच गई। कई बच्चे झुलस गए जबकि एक ही मौत भी हो गई। आनन फानन में एम्बुलेस से बच्चों को अस्पताल भेजा गया। इस बीच झूला स्वामी अपना सामान बटोर कर खिसक लिया। मेला भी बंद हो गया। मरने वाला बच्चा अयान(14) पुत्र राजू निवासी शाहाबाद, हरदोई है जो फीलनगर में अपने ननिहाल आया था। घायलों में मो. इदरीस(12) पुत्र लाडले, आमिर(13) पुत्र कल्लू, अनस(10) पुत्र राशिद, सुभान(9) पुत्र राशिद, गुलजार(11) पुत्र शकील, अयान(14) पुत्र रिजवान, उवैस(10) पुत्र इकबाल, शाकिब(14) पुत्र अयूब, रितिक(9) पुत्र राजेश, आंशिक(9) पुत्री सर्वेश हैं।
Post Top Ad
Wednesday, 16 May 2018
झूला झूल रहे बच्चे आये हाईटेंशन लाइन की चपेट में, 10 बच्चे झुलसे, एक की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment