जमीन बेचने के अफवाह फैलाने का विरोध करने पर इंटरमीडिएट के छात्र को नामजदों ने गोली मार किया जख्मी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

जमीन बेचने के अफवाह फैलाने का विरोध करने पर इंटरमीडिएट के छात्र को नामजदों ने गोली मार किया जख्मी

जमीन बेचने के अफवाह फैलाने का विरोध करने पर इंटरमीडिएट के छात्र को नामजदों ने गोली मार किया जख्मी
(डिम्पल राय)। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा गांव में बुधवार की शाम हथियारबंद लोगों ने इंटरमीडिएड के छात्र को गोली मार दी। जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। हलाकि परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मी कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा गांव निवासी चंदेश्वर यादव का 19 वर्षीय पुत्र सप्पू है। वह इंटरमीडिएट का छात्र है। गोली उसके हाथ में लगी हुई है। जख्मी ने बताया कि गांव के विपक्षी लोग उसके जमीन बिक्री की अफवाह फैला रहे थे। उसने विपक्षी को ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर उनलोगों ने फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके बाइक पर लगी। जबकि दूसरी गोली उसके हाथ में लग गई। आनन-फानन में उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी ने गांव के ही दो नामजद तथा तीन अज्ञात पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad