गोरखपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने आज बुधवार को जिले के पाच बाधों का निरीक्षण किया। कटान स्थलों को जल्द ठीक करने का निर्देश देते हुए मानसून आने के पहले बाधों के सभी कायरें को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं और वे स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं।
आज यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में स्वाती सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बारे में पूर्वानुमान नहीं हो सकता है। आपदा कितनी बड़ी होगी इसकी जानकारी नहीं होती लेकिन जिले के बाधों की स्थिति संतोषजनक है। बाढ़ का बाधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पिछले वर्ष आयी बाढ़ में भले ही माल की हानि हुई हो लेकिन हमने जनहानि नहीं होने दिया। इस साल बाधों की मरम्मत और जरूरत पड़ने पर उन्हें ऊंचा करने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। कटान स्थलों और कमजोर बाधों को मजबूत किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के सवाल पर कहा कि गावों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं बतायी जा रही हैं। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने कई कार्य किए हैं।

No comments:
Post a Comment