गांव की मिट्टी से निकल रहे है राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी : अशोक सिंह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

गांव की मिट्टी से निकल रहे है राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी : अशोक सिंह

जौनपुर। राज्य स्तरीय रात्रिकालीन कैनवास बॉल रुलआउट क्रिकेट टूर्नामेंट आरसीएम कप 2018 पर आजमगढ़ की तारिक इलेवन टीम ने कब्जा कर खिताब अपने नाम कर लिया। मंगलवार की देर रात्रि सिद्दीक खां क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस रोमांचक मैच में आजमगढ़ की तारिक इलेवन की टीम ने डीएसके जौनपुर को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले आजमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवर में डीएसके जौनपुर की टीम ने 53 रन बनाये थे जवाब में मैन ऑफ द मैच रकीब की बैटिंग की बदौलत टीम ने सात ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीत लिया।

मुख्य अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश के बसपा प्रभारी अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू व निखिलेश सिंह ने अपने हाथों से विजेताओं व उपविजेता को ट्राफी प्रदान किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में अशोक सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से गांव-गांव में खेल के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है वो काबिले तारीफ है। क्रिकेट के साथ-साथ हमें फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों को भी बढ़ावा देने की जरुरत है। जिससे की गांव से निकलकर खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश में बल्कि विदेशों में भी अपने देश का नाम रौशन कर सके। उन्होंने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजक सभासद अबुजर शेख को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में ऐसे टूर्नामेंट वे कराते रहे जिससे की दबी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का मौका मिल सके। विशिष्ट अतिथि इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि आज जिस तरह से खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है उससे न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत को कई खिलाड़ी मिले है, जरुरत है उन प्रतिभाओं को उचित मंच व मौका देने की। अध्यक्ष आदर्श सेठ व अयाज अहमद अज्जू ने आये हुए सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सभासद सदफ हैदर, अलमास सिद्दीकी, आफाक अहमद बबलू, फैसल हसन तबरेज, सुधांसू सिंह, विराज ठाकुर, दीपक सिंह मांटो, सलमान शेख, उजैफा, आकाश सहगल, सागर सिंह सोलंकी, आदिल खान, निर्णायक असगर मेंहदी, तूफेल अहमद, प्रदीप श्रीवास्तव, स्कोरर रिजवान, कमेंटेटर ताजुद्दीन, मनीष झा, माजिद, खालिद, रिजवान हैदर राजा, हसन जाहिद खां बाबू, सरवर अहमद राही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad