सुइथाकला । विकासखंड स्थित अमारी गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अवधी लोक संगीत एवं कला का तीन दिवसीय महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव का आयोजन का सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी अमारी वाया टी पी नगरा जौनपुर के सौजन्य से हुआ था। समापन अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोक कलाकारों ने संगीत कला के माध्यम से अपना जलवा बिखेरा । समापन अवसर पर रायबरेली से आए हुए पहलवानी आल्हा मण्डल के राम रथ पाण्डेय तथा बैसवारी आल्हा मण्डल के राम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से अपने आल्हा की अनुपम प्रस्तुति से लोगों में वीर रस का संचार कर दिया।वहीं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ के जादूगर अपूर्व मोहन तथा सुरेश ने जादुई कला से लोगों को अद्भुत रस का आस्वादन कराया। लोकनृत्य की सुन्दर प्रस्तुति श्रुति चोपड़ा दीपिका द्विवेदी एवं जूली निगम निगम द्वारा की गयी। लोकसंगीत की विभिन्न विधाओं में पारंगत सौरभ पाण्डेय गौरव पाण्डेय सुप्रिया त्रिपाठी व प्रखर पाण्डेय ने लोकगीत की मधुर प्रस्तुति से लोगों को भाव बिभोर कर दिया। ब्रजेश पाण्डेय ने चैता एवं कव्वाली से उपस्थित जनमानस को मन्त्र मुग्ध कर दिया। पूनम सिंह एवं राजेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त स्वर में गीत प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सफल समापन पर संस्था के अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय तथा सचिव इन्दु प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से आये हुए कलाकारों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नादान सुल्तानपुरी, लालता प्रसाद विश्वकर्मा,मुन्नी लाल,प्रिन्स,राम जतन मोहम्मद नईम, मोहम्मद शमी, राम कलप मौर्या आदि उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Wednesday, 16 May 2018
तीन दिवसीय अवधी लोकसंगीत कला महोत्सव का समापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment