तरबगंज पुलिस ने पांच हजार के इनामी अपराधी को दबोचा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

तरबगंज पुलिस ने पांच हजार के इनामी अपराधी को दबोचा

गोंडा। तेजी से बढ़ रहे अपराध को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत तरबगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस वांछित और इनामी घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्राधिकारी कृष्ण चन्द्र सिंह के निर्देशन व उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश कुमार पाल, महिला आरक्षी मोनिक, होमगार्ड राजमणि मिश्र ने अभियुक्त हरिराम पुत्र रामलाल निवासी ग्राम महरमपुर थाना नवाबगंज को गिरफ्तार किया है। हरिराम पाक्सो एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में वांछित था और काफी दिनों से फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad