पेड़ पौधे कुदरत की अनमोल धरोहर: नन्द प्रताप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

पेड़ पौधे कुदरत की अनमोल धरोहर: नन्द प्रताप

गोंडा। पेड़ पौधे कुदरत की अनमोल धरोहर हैं इनके रोपण व संरक्षण से पुण्य अर्जित होता है। इनके बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती।यह बात डल्लापुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में आयोजित भण्डारें में प्रसाद ग्रहण के उपरांत लोगों को पौधे वितरित करते हुए अपर जिला जज द्वितीय नंद प्रताप ओझा ने कही। उन्होंने कहा जीवन दायिनी प्रकृति के श्रृंगार पेड़ पौधे जीवन देने के साथ जिन्दगी सुगम बनाते है। प्राण वायु आक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती ये प्राण वायु पेड़ पौधे से ही मिलता है। उन्होंने प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं को पांच सौ आम के पौधों सहित अन्य फलों एवं छायादार पौधों को वितरित करते हुऐ रोपण पश्चात नियमित देखभाल का आग्रह किया जिससे ये पौधे बड़े बड़े पेड़ बन सकें। जज ओझा का प्रकृति प्रेम ही है की वे किसी भी आयोजन में पौधे वितरित करते रहते हैं। उन्होंने अपने पिता की तेरहवीं संस्कार में भी तीन सौ पेड़ बांटे थे। जबकि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के बहराइच आगमन पर उनका भी स्वागत फलदार पौधे देकर किया था। ओझा के इस प्रकृति प्रेम की आम जनमानस में सराहना हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad