अंबेडकर नगर। जनपद मुख्यालय स्थित बी एन इंटर कॉलेज अकबरपुर अंबेडकर नगर के मैदान पर क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्र तथा बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान अंबेडकरनगर के निदेशक कृपाशंकर मिश्र ने किया । इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस जनपद में खिलाड़ियों के लिए यह बहुत ही सराहनीय तथा बड़ा कदम है । इससे ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों को अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा उसी प्रशिक्षण के दम पर वह जिले प्रदेश एवम देश में जनपद का नाम रोशन करेंगे।
निदेशक बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहने की चेतावनी भी खिलाड़ियों को दी। विशाल क्रिकेट एकेडमी के निदेशक ने बताया कि 20 मई से प्रातः 6 बजे से समर कैंप तथा शाम 4 बजे से एकेडेमिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस अवसर पर बी एन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह प्रधान लिपिक मोतीलाल कनौजिया अविनाश श्रीवास्तव अभिषेक मिश्रा हरीश चंद्र गुप्ता सुरेंद्र कुमार व अनिल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment