रमज़ान के पवित्र माह में शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए: इमरान बंटी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

रमज़ान के पवित्र माह में शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए: इमरान बंटी

जौनपुर: आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन(ए.आई.एम.आई.एम)का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष इमरान बंटी के नेतृत्व में जिलाधिकारी जौनपुर से मिलकर 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से रमजान के महीने में बिजली पानी,साफ-सफाई तथा जेल में बन्द मुस्लिम रोज़ादार बन्दीयों हेतु सहरी-इफ्तार ,तराबीह पढाने के लिए इमाम की व्यवस्था और माहे रमज़ान में शराब पर प्रतिबंध की मांग की गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि चंद्र दर्शन के अनुसार 16/17 मई से रमज़ान का पवित्र माह शुरू हो रहा है।भीषण गर्मी में अगर बिजली सुचारू रूप से न रही तो रोज़ेदारों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

इमरान बंटी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि रमज़ान के माह में जनपद में सायं 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति कराई जाए तथा शेड्यूल के मुताबिक शेष बिजली की आपूर्ति दिन में कराई जाए और जिला कारागार में मुस्लिम कैदियों के लिए सहरी तथा इफ्तार की उचित व्यवस्था कराई जाए और जिला कारागार में तराबीह पढ़ाने के लिए इमाम की व्यवस्था की जाय और रमज़ान के पवित्र माह में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाए।
जिला महासचिव शाहनेयाज़ अहमद व जिला सचिव शमीम अंसारी ने सयुंक्त रूप से मांग करते हुए कहा कि रमज़ान माह में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था कराई जाए।

जिला कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी ने मांग करते हुए कहा कि बिजली ना रहने की दशा में जनरेटर द्वारा ट्यूबबेल चला कर पानी की सप्लाई कराई जाए।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव शाहनेयाज़ अहमद,कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी,सचिव डॉक्टर अब्दुल रशीद, शमीम अंसारी,महताब अंसारी,नगर प्रभारी महताब सिद्दीकी,अज़ीम,अज़ीज़,मुहम्मद साजिद,उसामा, गयासुद्दीन,ज़फ़र,शाहनवाज़ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad