
कछौना हरदोई 11 मई कोतवाली कछौना के अंतर्गत कछौना-गौसगंज मार्ग पर डबल नहर के पास शुक्रवार दोपहर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई l जिसके कारण चालक सहित उसमे बैठे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l दुर्घटना के समय मौके से गुजर रही अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल की बस व मौके पर पहुंची कछौना पुलिस और ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया l जहां घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक द्वारा सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया lकछौना कोतवाली क्षेत्र के गांव कलौली निवासी रामकुमार (38वर्ष) पुत्र सुरेंद्र अपने परिवार व गांव के ही अन्य कुछ लोगों के साथ चंडीगढ़ में जीविकोपार्जन के लिए फैक्ट्रियों में कार्य करते हैं l शुक्रवार को वह अपने गांव कलौली से अपने परिवार व गांव के कुछ लोगों के साथ बोलेरो में बैठकर बालामऊ आ रहे थे l जहां से उन्हें ट्रेन पकड़कर चंडीगढ़ जाना था l बोलेरो गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे कलौली पुल के पास पहुंची थी कि तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर दाएं तरफ पेड़ से जा टकराई और खाई में पलट गई l पीछे से आ रहे प्रधान पुत्र गौतम कनौजिया ने स्थानीय पुलिस व 108 एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी l दुर्घटना में बोलेरो में सवार ग्राम कलौली निवासी सभी नौ लोग रामकुमार(38) पुत्र सुरेंद्र, नेकराम(23) पुत्र सुरेंद्र, सुनीता(35) पत्नी रामकुमार, शिल्पी(9) पुत्री रामकुमार, सचिन(11) पुत्र रामकुमार, सोबरन(40) पुत्र छेदालाल नितिन(9) पुत्र छेदालाल महिपाल(30) पुत्र विक्रम अशोक(14) पुत्र विजय कुमार बुरी तरह घायल हुए हैं l मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से मौके से गुजर रही अर्चिशा इंटरनेशनल स्कूल की बस द्वारा सभी घायलों को सीएचसी कछौना लाया गया l चिकित्सक ने सभी घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया l चिकित्सक के अनुसार सोबरनलाल, नेकराम व सुनीता की स्थिति काफी नाजुक है l दुर्घटना से घायलों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है l

No comments:
Post a Comment