
मल्लावां, हरदोई।11 मई वर्ष 2014 से, जब से लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद् सदस्य चुनी गई हूँ, तब से लेकर आज तक पूरी निष्ठा से सातों जनपदों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हूँ। हरदोई जनपद में 109 कि0मी0 सड़क शासन से पास कराई, जिसमें कई सड़कें बन चुकी हैं और कई सड़कों पर निर्माण कार्य जारी है। 286 सोलर लाइटें लगवायीं। 143 इण्डिया मार्का हैण्ड पम्प लगवाये। जरूरतमंदों की इलाज कराने के लिए रुपये 2.5 लाख का अनुदान दिया। 19 विद्यालयों की इमारतों एवं बाउण्ड्री वाल के लिए अनुदान दिया। हरदोई जनपद में मल्लावां और पिहानी को तहसील बनाने का शासन में प्रस्ताव रखा। माधोगंज में सरदार पटेल स्मृति द्वार निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया। बहुत से सम्पर्क मार्गों का मरम्मतीकरण कराया। कई सड़कों के चैड़ीकरण के लिए प्रयासरत हूँ। विशेष रूप से उल्लेख करना है कि तहसील सण्डीला से गौसगंज व मल्लावाँ होते हुए मेंहदी घाट (गंगा का पुल तक) की सड़क अत्यन्त खराब व पतली थी, उसके चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अन्तर्गत कार्य प्रारम्भ हो चुका है, इसके लिए रुपये 46 करोड़ का बजट पास हो चुका है। इसके अतिरिक्त सण्डीला से कोथावां ब्लाॅक होते हुए प्रतापनगर चैराहे तक सड़क के चैड़ीकरण एवं डामरीकरण के लिए रुपये 60 करोड़ का बजट पास कराया, जिस पर भी कार्य शुरु हो चुका है। कम्प्यूटर शिक्षा की उपयोगिता विषय पर उच्च सदन में अपनी बात रखी, कि सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर की पढ़ाई और अच्छे ढंग से करायी जाये जिससे हमारे बच्चे कम्प्यूटर शिक्षा में बेहतर ज्ञान अर्जित कर सकें क्योंकि आज के डिजिटल समय में सभी को कम्प्यूटर का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है।मैं स्नातकों के लिए लगातार निःशुल्क कॅरियर काउन्सिलिंग करा रही हूँ।हरदोई जनपद के ग्राम गोसवा (विकास खण्ड मल्लावाँ) को आदर्श ग्राम विकसित करने के लिए गोद लिया।अपनी बात रखने का जहाँ भी अवसर मिलता है, वहाँ पर महिला कल्याण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा बच्चों में संस्कार और अनुशासन का अनुपालन करने की सीख देती हूँ। अपने सामाजिक सरोकारों के अन्तर्गत अपनी सामथ्र्य अनुसार गरीब कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता करती हूँ। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सदैव प्रयासरत्

No comments:
Post a Comment