
मल्लावॉ।हरदोई11मई ब्लॉक के सभी गावों के तालाबों में एक भी बूंद पानी नहीं नजर आ रहा है जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से भटक चुके हैं या कहीं काम न करने की आदत पड़ चुकी है l ऐसा ही मल्लावॉ ब्लॉक में देखा और सुना जा सकता है तालाबों में पानी ना होना एक पुरानी परंपरा चली आ रही है अगर समय रहते जिम्मेदार इन समस्याओं से निपटरा कर लें तो जानवर व पशु पक्षी को इस गर्मी की मार न झेलना पडे l कहीं न कहीं इस विषय पर खंड विकास अधिकारी अपनी सक्रियता समय से दिखाते तो आज हाल ए तालाब न देखने को मिलते l लेकिन दर्जनों गांव के तालाब आज भी एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन सरकारें हजारों – लाखों में पैसा खर्च कर रही हैं लेकिन अधिकारियों की हीला-हवाली के चलते आज तालाब बदहाल की स्थित में पहुंच चुके हैं l

No comments:
Post a Comment