सरकार व् जिम्मेदारो की उदासीनता से अन्नदाता दुखी   | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

सरकार व् जिम्मेदारो की उदासीनता से अन्नदाता दुखी  

हरदोई।11मई  उत्तर प्रदेश जहां सूबे में हर 5 साल के बाद सत्ता बदलती है लेकिन किसानों के हालातों में कोई फर्क नहीं नजर आता है सरकारें आती हैं चली जाती हैं वादे करते हैं लेकिन पूरे नहीं होते पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शासनकाल में नहर विभाग को आदेश दिया गया था कि किसानों तक नहर का पानी उपलब्ध कराया जाए जिसके चलते नहर विभाग ने सख्त शासन को देखते हुए नहर की खुदाई व सफाई का कार्य रजवाहों  में चालू कराया टेल तक पानी पहुंचाया लेकिन किसी किसान को इससे फायदा नहीं हुआ जिसके अंतर्गत आने वाले सहादी नगर रजवाहा मैं आने वाले गांव  टोडरपुर सिकंदरपुर बेहटा गोकुल रामनगरिया तोलवा आटदानपुर कलबरी अटवा असिगवा कोढ़ा गुलामऊ से तमाम ऐसे गांव हैं व लाखों किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाया जिसका कारण यह रहा कि रजवाहों इतना गहरा कर दिया गया जिससे खेतों तक पानी पहुंचना असंभव हो गया लोगों को अपना इंजन लगाकर ही खेतों में पानी भरना पड़ा बाद में सपा सरकार कि सत्ता में भी किसानों को किसी प्रकार की सहूलियत नहीं मिली रजवाहों को और गहरा कराया गया मुख्यमंत्री के आदेश पर सिंचाई का लगान तो माफ हुआ लेकिन जब सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला ही तो लगान काहे का सरकार को दोनों तरफ से फायदा हुआ इस समय बीजेपी सरकार किसानों के लिए बहुत से हितकारी प्रबंध कर रही है लेकिन किसानों की प्रथम जरूरत खेतों को पर्याप्त पानी होता है अगर खेतों में पानी उपलब्ध नहीं होगा तो फसल किसान कैसे पैदा करेगा किसानों के खेतों तक सहादी नगर रजवाहा का पानी सालों से रजवाहा में नहीं आया है जिससे किसान बहुत परेशान है एक मौसम की मार दूसरी सरकार की नाकामी को देखते हुए किसान परेशान है कि रजवाहा को इतना गहरा ना कराया होता तो किसान को इसका फायदा मिलता किसानों को मौजूदा सरकार से बहुत सी अपेक्षाएं हैं देखते हैं सरकार उस पर खरी बैठती है या नहीं या बाकी सरकारों की तरह वादा करके भूल जाने की उनकी फितरत  है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad