बिलग्राम-पेंशन के लिए दर दर भटक रहे बुजुर्ग और बेवायें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

बिलग्राम-पेंशन के लिए दर दर भटक रहे बुजुर्ग और बेवायें

बिलग्राम हरदोई 11मई ।सरकार द्वारा गरीब बुजुर्गों और बेवाओं को दी जाने वाली पेंशन भी अब शायद भ्रष्टाचार की भेट चढ़ने लगी है जिससे गरीबों के हक पर अब अमीर डाका डालने लगे हैं  गरीब के आनलाइन फार्म भरने एवं कैंप में सारे कागजात जमा करने के बावजूद उन तक पेंशन पहुचने का नाम नहीं ले रही है लोगों का कहना है कि यहाँ फार्म भरता है गरीब और  पेंशन अमीर की चालू हो जाती है ये चमत्कार यहां के अधिकारियों से पता नहीं कैसे हो जाता है ये सोचने वाली बात है बिलग्राम के अन्तर्गत  ग्राम रहुला के  कई लोगो ने सरकार द्वारा ब्लाकों में लगाये गये कैंपो में अपने फार्म पेंशन के लिए आनलाइन करवा कर जमा किए थे जिसकी बाकायदा लिस्ट भी जारी हुई थी ब्लाक के कर्मचारियों से पूछताछ में कई बार ग्रामीणों को ये बताया गया कि आप लोगों की पेंशन में सिर्फ बीडीओ का डोंगल लगना है जब लग जायेगा तो आने लगेगी लेकिन छे महीना गुजर गए है परन्तु बीडीओ साहब को शायद इतनी फुर्सत नहीं मिल पाई जो वो डोंगल लगवाते जिससे इन गरीबों को पेंशन का लाभ मिल पाता ये हाल है यहाँ के अधिकारियों और कर्मचारियों का जिनकी नसों में खून के साथ भ्रष्टाचार इस कदर रवां है जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है नीचे से लेकर ऊपर तक अमीर के साथ साथ गरीबों के हांथ में जब तक कड़कड़ाता हुआ नोट नहीं देख लेते तब तक उनकी कलम चलने का नाम नहीं लेती उनके सामने गरीबी अमीरी महज एक जुमले से ज्यादा और कुछ नहीं सरकार की तरफ से गरीबों की अब आस ही टूट चुकी है उनका कहना है सैकड़ों लोगों की चालू पेंशन जब बंद हो चुकी हो तो फिर भला नयी पेंशन सरकार कैसे दे सकती है/-

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad