
सण्डीला हरदोई11मई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरा अटसलिया निवासी मुलाहे पुत्र बाबू ने एक अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उसने बताया है कि गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे उस का भतीजा प्रकाश अपनी पुत्री अनीता के साथ साइकिल से संडीला दवा लेने आ रहा था तभी जब वह दोनों ग्राम बेलवारन के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ट्रक को बड़ी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे की तरफ से आ रहा था और साइकिल पर सवार उसके भतीजे प्रकाश वह अनीता को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वे दोनों साइकिल से गिर पड़े ट्रक का पहिया उसके भतीजे के सर पर चढ़ जाने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और साइकिल पर पीछे बैठी महिला अनीता बुरी तरह घायल हो गई हादसे को देख आस पड़ोस के तमाम लोग आ गये तभी अज्ञात ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर वहां से फरार हो गया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।

No comments:
Post a Comment