संडीला-रंजिश वश मारपीट करने वाले तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

संडीला-रंजिश वश मारपीट करने वाले तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज 

सण्डीला।हरदोई11मई  कस्बा क्षेत्र के मो०इमलियाबाग निवासी अतीक पुत्र नजमुल हसन ने अपने ही मोहल्ले के तीन व्यक्तियों के विरुद्ध उससे व उसके भाई के साथ रंजिशवश मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है दर्ज कराई हुई रिपोर्ट में उसका आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था तभी उसके मोहल्ले के तीन व्यक्ति हयात व पप्पू पुत्रगण नूर मो०व रेहान अली पुत्र ईदा अपने हाथों में लाठी पर डंडा लेकर आएं और बिना किसी कारणवश उसे मारना पीटना शुरू कर दिया जब उसका भाई नफीस उसे बचाने आया तो विपक्षीगणों ने उसे भी बुरी तरह पीटा शोरगुल होने पर आस पड़ोस के तमाम लोग आ गए और बीच बचाव कर आया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad