हरदोई -ब्लेड वाले तारों को पूर्णतया प्रतिबन्धित किये जाने का निर्णय लिया गया है-पुलकित खरे  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

हरदोई -ब्लेड वाले तारों को पूर्णतया प्रतिबन्धित किये जाने का निर्णय लिया गया है-पुलकित खरे 

हरदोई 11मई जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा है कि शासन ने उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम यथासंशोधित के प्राविधानानुसार किसानों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले ब्लेड वाले तारों को पूर्णतया प्रतिबन्धित किये जाने का निर्णय लिया गया है और इसके अतिक्ति बीमार अथवा घायल गोवंश की समुचित चिकित्सा हेतु जनपद मुख्यालय पर एवं तहसील मुख्यालय पर एक पशु चिकित्सालय 24 घंटे क्रियाशील किये जाने एवं उक्त पशु चिकित्सालय में रोटेशन के आधार पर पशु चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैउन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय स्त पर एक पशु चिकित्सालय 24 घण्टे क्रियाशील रखना सुनिश्चित करें और इस पशु चिकित्सालय में रोटेशन के आधार पर पशु चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की तैनाती करके उनके मोबाइल नम्बर सहित सूची तत्काल उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा है कि यह आपका व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा कि ड्यूटी पर तैनात पशु चिकित्सक व अन्य स्टाफ तैनाती की अवधि में अनिवार्य रूप से पशु चिकित्सालय में उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad