
,इंडिया मार्का नल पड़ा खराब कैसे भरे प्यासे का लोटा
पिहानी हरदोई 11मई ।कस्बे में स्थित बड़ी बाजार में यूं तो हर दिन कुछ न कुछ मौसमी फलों के जूस कार्नर व फल बिक्री की दुकानें सजी रहती हैं।मगर सप्ताह में दो दिन बाजार लगने के मुख्य दिन हैं।आजकल तेज धूप और भीषण गर्मी में इंसान तो क्या बाजार में बिक रही हरी भरी सब्जियां भी प्यास की शिद्दत से पानी मांग जाती हैं।ऐसे में विगत एक वर्ष पूर्व नगर में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पालिका प्रशासन व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के द्वारा लगवाए गए जल निगम के इंडिया मार्का हैंडपंप की अर्से से खराबी पर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।इस नल की बिगड़ी हालत से बाजार में आने वाले दुकानदारों व व्यापारियों को पानी की विशेष समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि इस बाजार से छोटे बड़े व पालिका लोकसेवकों का भी नाता है आना जाना सभी का रहता है फिर भी काफी समय से बड़ी बाजार में स्थित जनहितकारी ये सरकारी इंडिया मार्का नल ख़राब पड़ा है।नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार लोकसेवक यदि जरा सा ध्यान दें तो न प्यासे को पानी मिल जाए और बाजार में गरमी और धूप की तपिश में बैठे लोगों को दूर तक जाकर पानी लाने से राहत मिल जाए।

No comments:
Post a Comment