यूपी में पांच आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों के तबादले… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

यूपी में पांच आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों के तबादले…


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 5 अफसरों का तबादला कर दिया। तबादला सूची के अनुसार, दीपेश जुनेजा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है। तनुजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है। वितुल कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। जकी अहमद को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक एटीसी सीतापुर भेजा गया है। वहीं आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस महानिरिक्षक रूल्स एवं मैनुअल उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस महानिरिक्षक संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

तीन पीपीएस अधिकारियों का भी हुआ तबादला
यूपी में तीन अपर पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला किया गया है। तबादला सूची के अनुसार, ब्रजेश श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक नगर इलाहाबाद बनाया गया है। कुमार रणविजय सिंह को स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ बनाया गया है। श्रीप्रकाश द्विवेदी को अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ से स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन मेरठ बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad