सपा नेता अखिलेश ने कहा लोकतंत्र की हत्या की जा रही… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

सपा नेता अखिलेश ने कहा लोकतंत्र की हत्या की जा रही…

नई दिल्ली। अखिलेश यादव ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर अपने वैरिफाइड पेज पर 15 मिनट पहले लिखी पोस्ट में लिखा आज फिर लोकतंत्र की शपथ ली जाएगी आज फिर एक बार और हत्या की जाएगी, आज फिर सत्ता की हनक दिखाई जाएगी आज फिर ज़मीर की मंडी सजाई जाएगी आज फिर आज़ादी थोड़ी और मर जाएगी। समाजवादी पार्टी प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद बनी स्थिति पर पहली बार टिप्पणी की और बिना किसी राज्य या नेता का नाम लिए लोकतंत्र की हत्या किए जाने की बात कही है।
अखिलेश यादव हमेशा से BJP के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए रहते हैं और उनका यह पोस्ट भी कर्नाटक चुनाव से जुड़ा हुआ लगता है जिसमें वह बीएस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने पर टिप्पणी करते लग रहे हैं यही नहीं उन्होंने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को भी नहीं बख्शा है और उन पर भी टिप्पणी कर डाली है इसके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त किए जाने की अटकलों पर भी साफ-साफ लिखा है कि ‘ज़मीर की मंडी सजाकर’ ऐसा किया जाएगा और उनका कहना है कि ऐसा होने पर साफ-सुथरे लोकतंत्र की परिकल्पना के साथ देश को मिली आज़ादी एक बार फिर मर जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad