चोरों ने नकब लगाकर दो घरों से ७२ हजार की नकदी समेत हजारों का माल उड़ाया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

चोरों ने नकब लगाकर दो घरों से ७२ हजार की नकदी समेत हजारों का माल उड़ाया

मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के ग्राम कांकर के दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनो घरों मे पीछे से नकब लगाकर 72500 रूपये की नकदी समेत हजारों रूपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। चोरी की दोनो घटनाओं की अलग अलग तहरीरें पुलिस को दे दी गयीं है। किंतु पुलिस ने किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ग्राम कांकर निवासी गुड्डू पुत्र बल्लू ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा है कि मंगलवार की रात वह परिवार सहित आंगन मे सो रहा था। रात मे किसी समय अज्ञात चोरों ने घर के पीछे से नकब काटकर कमरे मे रखे संदूक से ४६५०० रूपये की नकदी,चांदी की गुलशन पट्टी,कीमती कपड़े और बर्तन चोरी कर ले गये। चोरी की जानकारी सुबह कमरा खोलकर झाड़ू लगाने गयी पत्नी को कमरे मे लगे नकब को देखकर हुई। इसी रात चोरों ने गांव के रिषीकुमार के मकान मे भी पीछे से नकब लगा दिया। नकब के रास्ते घुसे चोर कमरे मे रखे संदूक का ताला तोड़कर २६००० रूपये नकद,सोने के कुडंल,तीन जोड़ी पायल,कीमती कपड़े और बर्तन चोरी कर ले गये। चोरी की दोनो घटनाओं की अलग अलग तहरीरें पीड़ितों ने थाना पुलिस को दे दीं हैं। किंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि बाद जांच रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad