आग से तवाह बड़ी जोत के किसान दाने दाने को मोहताज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

आग से तवाह बड़ी जोत के किसान दाने दाने को मोहताज

—लेखपाल ने किया आग से हुए नुकसान का आंकलन
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। कलान थाना क्षेत्र के ग्राम धिरोला पूर्वी मे अचानक लगी आग से आधा दर्जन परिवार दाने दाने को मोहताज हो गये हैं। क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का मौका मुआयना किया है। सोमवार की रात रामगंगा के किनारे बसे ग्राम धिरौला पूर्वी मे डब्ल्यू के घर मे रोशनी के लिए जल रही कुप्पी तेज हवा के झोंके मे गिर गयी। जिससे फैले मिट्टी के तेल ने आग पकड़ ली। परिवार के लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक उसका छप्परदार घर धू धूकर जलने लगा। तेज हवा के बीच छप्पर मे लगी आग ने बिकराल रूप धारण कर पड़ोस मे रह रहे मुन्नालाल,रामदास,बालकराम,रामवीर और जौहरी के छप्परदार घरों को भी अपनी चपेट मे ले लिया। धू धूकर जल रहे छप्परदार घरों मे रहने वाले लोगों ने किसी तरह निकलकर अपनी जान बचायी। आग मे डब्ल्यू की दो गाय और २० हजार की नकदी भी आग की भेंट चढ गयी। जेठ के महीने मे लगी भीषण आग मे डब्ल्यू,मुन्नालाल,रामदास,बालकराम,रामवीर और जौहरी की घर-ग्रहस्थी के साथ ही साल भर खाने और घर चलाने के लिए रखे गेहूं,सरसों आदि अनाज और पशुओं का चारा भूसा भी आग की भेंट चढ गया। आग मे सब कुछ गबां चुके इन बड़ी जोत के किसानों के सामने अब परिवार का पेट भरने की समस्या है। खुले आसमान के नीचे पड़े अग्निपीड़ितों के परिवार सरकारी सहायता की राह देख रहे हैं। क्षेत्रीय लेखपाल जितेन्द्र पचैरी ने मौका मुआयना कर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। ग्राम प्रधान कु०प्रतिभा यादव के पिता नरेन्द्र सिंह ने दाने दाने को मोहताज अग्रिपीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग प्रशासन से की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad