Published at :14th May, 2018, 4:57 PM
बहराइच। जरवल थाना क्षेत्र के घूरनपुर निवासी इखलाक पुत्र इकबाल के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आये लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के अकबरनगर निवासी सैफ (16 वर्ष) पुत्र इरशाद अनस (15 वर्ष) पुत्र बबलू शरीफुद्दीन (17 वर्ष) पुत्र अमीनुद्दीन कुछ दोस्तों के साथ नदी किनारे नहाने चले गए। नहाने के दौरान अनस गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शरीफुद्दीन भी आगे आ गया। पानी के तेज बहाव में दोनों डूब गए। अन्य दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े। सूचना परिवारीजनों को दी गई। परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि घाघरा नदी में किशोरों के डूबने की सूचना पर सिपाही राकेश चौधरी राजेश यादव व आधा दर्जन गोताखोरों को भेजा गया। दोनो का कोई सुराग नही मिल सका।
No comments:
Post a Comment