ऑफ शोल्डर गाउन में कान्स के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर, देखिए तस्वीरें… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

ऑफ शोल्डर गाउन में कान्स के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर, देखिए तस्वीरें…


न्यूड कलर के गाउन में येलो स्ट्रीप्स भी नजर आ रही है। अपने लुक को उन्होंने रिंग्स और ईयरिंग्स के साथ मैच किया। उन्होंने हेयरबन बनाया हुआ है। सोनम ने आंखों को गोल्डन आई मेकअप से हाईलाइट किया। आपको बता दें कि सोनम की कान्स के रेड कार्पेट पर ये 8वीं अपीयरेंस थी। हर साल उन्होंने अपने लुक्स से फैशन वर्ल्ड में सुर्खियां बटोरी हैं। सोनम कान्स में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने गई हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर का कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर सेकंड अपीयरेंस भी इम्प्रेसिव रहा। मंगलवार को सोनम रेड कार्पेट पर ऑफ शोल्डर न्यूड कलर की गाउन में वॉक करती नजर आईं। सोनम ने अमेरिकी डिजाइनर वेरा वांग गैंग का गाउन पहना है। 8 मई को हुई सोनम की शादी…

सोनम कपूर ने 8 मई को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। मुंबई में शादी के सभी फंक्शन हुए थे। कान्स के रेड कारपेट पर चलते वक्त सोनम के हाथों में शादी की मेहंदी साफ दिखाई दे रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की दो फिल्में रिलीज की कतार में हैं।
वे 1 जून को रिलीज होने जा रही ‘वीरे दी वेडिंग’ और 29 जून को रिलीज होने जा रही ‘संजू’ में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad