आर्मी चीफ विपिन रावत ने कश्मीरी युवाओं को दी चेतावनी, कहा- नहीं मिलेगी आजादी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

आर्मी चीफ विपिन रावत ने कश्मीरी युवाओं को दी चेतावनी, कहा- नहीं मिलेगी आजादी

नई दिल्ली। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने आजादी के नारे लगाने वाले कश्मीरी युवाओं और कश्मीरी युवाओं के हथियार उठाने वालों को चेतावनी दी और कहा- ‘बंदूक उठाने वालों और मासूम युवाओं को आजादी के नाम पर झूठे सपने दिखाने वालों से मैं कहना चाहता हूं कि इस रास्ते पर जाने से कुछ नहीं मिलनेवाला… मैं युवाओं को कहना चाहता हूं कि ऐसे लोग आपको भड़का रहे हैं। कश्मीरी युवाओं को कह रहा हूं आजादी संभव नहीं है। ऐसा नहीं होनेवाल। दूसरों के भड़काने पर गलत रास्ते पर नहीं जाएं।’
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने इंटरव्यू में जनरल रावत ने इस बात के भी संकेत दिए कि  कश्मीरी में आतंक के खिलाफ सेना की कार्रवाई जारी रहेगी और सेना से ऐसे लोग कभी नहीं जीत सकते। कश्मीर में युवाओं के चरमपंथी संगठनों से जुड़ने को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि कुछ लोग युवाओं को आजादी के नाम पर भरमा रहे हैं। साथ ही विपिन रावत के कहा, ‘सेना को किसी को भी मारने में कोई खुशी नहीं मिलती है’
सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि कश्मीर की आजादी संभव नहीं है और यह कभी नहीं होनेवाला। ।कश्मीरी पत्थरबाजों को चेताते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि सुरक्षा बल क्रूर नहीं हैं।
कश्मीर में मारे गए आतंकियों के बारे में रावत ने कहा कि मैं इन आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता हूं। जनरल रावत ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि सेना अराजक तत्वों को लगातार कमजोर कर रही है, लेकिन मैं आंकड़ों के खेल में नहीं उलझता। मुझे पता है कि आतंकवाद का भी एक चक्र है और नए आतंकियों की भी भर्ती का काम चल ही रहा है। मैं सिर्फ लोगों को यह बताना चाहता हूं कि आप सेना से नहीं लड़ सकते हैं। सेना से लड़कर तो आप कभी भी जीत नहीं सकते।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad