भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर उस वक्त फायरिंग की जब वह किसी काम से जा रहा था। बदमाशों ने हत्या क्यों की, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है। पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की इस वारदात से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए लिए भेजकर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन अधिकारी लगातार स्थिति पर निगरानी बनाये हुए हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती

जानकारी के मुताबिक, महाराणा प्रताप जयंती स्थल से कुछ ही दूरी पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके से लोग भाग खड़े हुए। गोली लगने से सचिन मौके पर ही घायल होकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वारदात से इलाके में तनाव फैल गया। सहारपुर प्रशासन के लिए जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। हत्याकांड पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने कहा है कि पिछले साल आज ही के दिन यहां हिंसा हुई थी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर डीएम और एसएसपी ने जुलूस नहीं रोका।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad