लालू को मिली पैरोल, जोरों पर तेजप्रताप की शादी की तैयारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

लालू को मिली पैरोल, जोरों पर तेजप्रताप की शादी की तैयारी

पटना। बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आरजेडी प्रमुख लालू यादव को पैरोल मिल गया है। अब वो शादी समारोह में शामिल होने के लिए आज शाम तक पटना पहुंचेगे। आपको बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की 12 मई को पटना में शादी होनी है और शादी की तैयारी जोरों पर है।

गौरतलब है कि चारा घोटाले में जेल में बंद लालू यादव का इस वक्त रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है और बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंनेे कोर्ट में 5 दिन के लिए पेरोल पर रिहा होने के लिए अर्जी दी थी। रिम्स अस्पताल और जेल प्रशासन से उनके पेरोल को हरी झंडी मिलने के बाद कोर्ट ने उन्हें इसकी मोहलत दे दी। बताया जा रहा है कि लालू यादव आज शाम तक रांची से पटना पहुंच जाएंगे।

इन सबके बीच लालू ने कोर्ट से प्रोविजनल बेल की भी अपील की है। जिसपर 11 मई को सुनवाई होने वाली है। चारा घोटाला केस में सजा पाए जगन्नाथ मिश्रा को प्रोविजनल बेल मिल चुका है। वह अपना इलाज करा रहे हैं। लालू ने मुंबई में जांच कराने के लिए तीन महीने की प्रोविजनल बेल मांगी है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद एम्स से रिपोर्ट मांगी है। लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनकी तबियत ठीक नहीं रह रही है। वह मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में जांच कराना चाहते हैं। इसलिए तीन महीने की प्रोविजनल बेल दी जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad