येदियुरप्पा ने कहा अपने वादे के मुताबिक मैं किसानों के कर्जमाफी का ऐलान… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 May 2018

येदियुरप्पा ने कहा अपने वादे के मुताबिक मैं किसानों के कर्जमाफी का ऐलान…

नयी दिल्ली। बहुमत साबित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में 100 फीसदी आश्वस्त हूं कि बहुमत साबित करने में हम सफल रहेंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के साथ ही येदियुरप्पा ने किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया है हालांकि इस संबंध में एक-दो दिन में औपचारिक घोषणा की जाएगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि अपने वादे के मुताबिक मैं किसानों के कर्जमाफी का ऐलान करता हूं।

बीजेपी नेता ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष का शुक्रगुजार हूं कि ये जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं राज्य के किसानों और एससी-एसटी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे चुना है मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं उनसे किए सभी वादे को पूरा करूंगा।

येदियुरप्पा ने कहा मैं सभी 224 विधायकों के समर्थन की अपील करता हूै मुझे उम्मीद है कि वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मेरा समर्थन करेंगे मुझे भरोसा है कि मैं विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त करूंगा और अगले 5 साल तक राज्य की सरकार का नेतृत्व करूंगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिला जनादेश राज्य के विकास के लिए है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad