कच्चे आम की मदद से इन दिक्कतों से बचा जा सकता है। साथ ही इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। गर्मियों में ये बड़े काम की चीज है। इस मौसम में पेट से जुड़ी दिक्कतें होना आम बात है। पेट संवेदनशील हो जाता है, इस वजह से यह जल्द ही खराब हो जाता है।
कच्चे आम में विटामिन सी होता है। यह मसूड़ों से खून को बहने से रोकने में मदद करता है। आम से दांत मजबूत रहते है। इससे सांसों की दुर्गंध की समस्या भी नहीं होती।
करता है वजन कम
कच्चे आम में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। साथ ही यह वजन को भी कम करता है।
कच्चा आम लू लगने की समस्या से भी निजात दिलाता है। साथ ही गर्मियों में जब त्वचा में लाल रंग के दाने होने लगते है तो यह त्वचा की सभी समस्याओं को दूर रखता है और शरीर को शीतलता प्रदान करने में मददगार साबित होता है। गर्मियों में पसीना आना आम बात है। कच्चे आम का रस पीने से पसीने का निकलना नियंत्रित हो जाता है। ज्यादा पसीना बहने से आयरन और सोडियम क्लोराइड का नुकसान होने से भी आम का रस बचाता है।


No comments:
Post a Comment