वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के पास सेतु निगम की गाजीपुर निर्माण इकाई की ओर से बन रहे फ्लाईओवर का बीम मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे अचानक गिरने से उसके मलबे में कई लोग दब गए।
राहत टीम मौके पर जिस भी गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रही है उसमें मात्र मांस के लोथड़े और खून ही निकल रहा है। अब किसी के भी जीवित बचने की कोई संभवना नजर नही आ रही। मलबें के नीचे दबी बस में 32 यात्रियों के सवार होने की सूचना मिल रही है। वहीं बोलेरो समेत 6 ऐसी गांड़िया भी है जो पूरे तरह से मलबे के नीचे आ गई है। इन गाड़ियों में भी किसी के भी बचने की कोई संभावना शेष नजर नही आ रही।
मौके की स्थिति देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या और भी हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद होकर हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करते रहे। देर शाम तक मौके से राहत और बचाव कर्मियों ने 15 शव निकाले जबकि एक गंभीर रूप से घायल ने बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


No comments:
Post a Comment